वैदिक व वैज्ञानिक दृष्टि से मौली या कलावा बांधने का क्या अर्थ है ?

हिंदू धर्म में कई रीति-रिवाज तथा मान्यताएं हैं | इन रीति-रिवाजों तथा मान्यताओं का सिर्फ धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक पक्ष भी है, जो वर्तमान समय में भी एकदम सटीक बैठता है | हिंदू धर्म में प्रत्येक धार्मिक कर्म यानि पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन आदि के पूर्व ब्राह्मण द्वारा यजमान के दाएं हाथ में कलावा/मौली (एक विशेष धार्मिक धागा) बांधी जाती है |
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करते समय या नई वस्तु खरीदने पर हम उसे कलावा/मौली बांधते है ताकि वह हमारे जीवन में शुभता प्रदान करे | कलावा/मौली कच्चे सूत के धागे से बनाई जाती है। यह लाल रंग, पीले रंग, या दो रंगों या पांच रंगों की होती है | इसे हाथ गले और कमर में बांधा जाता है |
शंकर भगवान के सिर पर चंद्रमा विराजमान है इसीलिए उन्हें चंद्रमौली भी कहा जाता है | कलावा/मौली बांधने की प्रथा तब से चली आ रही है जब दानवीर राजा बली की अमरता के लिए वामन भगवान ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा था | शास्त्रों में भी इसका इस श्लोक के माध्यम से मिलता है -

येन बद्धो बलीराजा दानवेन्द्रो महाबल:|
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे माचल माचल||

शास्त्रों का ऐसा मत है कि कलावा/मौली बांधने से त्रिदेव- ब्रह्मा, विष्णु व महेश तथा तीनों देवियों- लक्ष्मी, पार्वती व सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है | ब्रह्मा की कृपा से कीर्ति, विष्णु की अनुकंपा से रक्षा बल मिलता है तथा शिव दुर्गुणों का विनाश करते हैं | इसी प्रकार लक्ष्मी से धन, दुर्गा से शक्ति एवं सरस्वती की कृपा से बुद्धि प्राप्त होती है |
शरीर विज्ञान की दृष्टि से अगर देखा जाए तो मौली बांधना उत्तम स्वास्थ्य भी प्रदान करती है | चूंकि कलावा/मौली बांधने से त्रिदोष- वात, पित्त तथा कफ का शरीर में सामंजस्य बना रहता है | कलावा/मौली का शाब्दिक अर्थ है सबसे ऊपर, जिसका तात्पर्य सिर से भी है |
शरीर की संरचना का प्रमुख नियंत्रण हाथ की कलाई में होता है, अतः यहां कलावा/मौली बांधने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है| ऐसी भी मान्यता है कि इसे बांधने से कोई भी बीमारी नहीं बढती है | पुराने वैद्य और घर परिवार के बुजुर्ग लोग हाथ, कमर, गले व पैर के अंगूठे में कलावा/मौली का उपयोग करते थे, जो शरीर के लिये लाभकारी था | ब्लड प्रेशर, हार्ट एटेक, डायबीटिज और लकवा जैसे रोगों से बचाव के लिये कलावा/मौली बांधना हितकर बताया गया है | कलावा/मौली शत प्रतिशत कच्चे धागे (सूत) की ही होनी चाहिये | आपने कई लोगों को हाथ में स्टील के बेल्ट बांधे देखा होगा | कहते है रक्तचाप के मरीज को यह बैल्ट बांधने से लाभ होता है | स्टील बेल्ट से कलावा/मौली अधिक लाभकारी है |
कलावा/मौली को पांच सात बार घुमा कर के हाथ में बांधना चाहिये | कलावा/मौली को किसी भी दिन बांध सकते है, परन्तु हर मंगलवार और शनिवार को पुरानी मौली को उतारकर नई मौली बांधना उचित माना गया है | उतारी हुई पुरानी मौली को पीपल के पेड की जड में डालना चाहिये |

Comments

Popular posts from this blog

मोईनुद्दीन चिश्ती एक गद्दार घुसपैठिया

The Mughal Invader : Babur

SCHRODINGER, THE FATHER OF QUANTUM PHYSICS AND VEDANTA